चेहरे और बालों की खूबसूरती निखारे पुदीना

चेहरे और बालों की खूबसूरती निखारे पुदीना

पोर्स टाइट करे
थोड़ी सी पुदीने की पत्‍ती को कूंच कर उसमें शहद मिला कर चेहरे पर लगाइये। इससे चेहरे के पोर्स साफ हो कर टाइट हो जाएंगे।

मुंहासों के लिये
इसमें एक एसिड पाया जाता है जिससे आप मुंहासों को ठीक कर सकती हैं। पुदीने की पत्‍तियों को पीस कर उसमें गुलाब जल मिला कर चेहरे पर लगाइये। इसे रातभर चेहरे पर छोड़ दें और सुबह मुंह धो लें।

मुंहासों के दाग
पुदीने की पत्‍ती का पेस्‍ट बनाएं, उसमें टमाटर का रस और मुल्‍तानी मिट्टी मिक्‍स करें। इसे मुंहासों के दाग पर लगाएं और फरक देखें।

स्‍किन टोनर
पुदीने की पत्‍तियों को उबाल कर पानी आधा कर लें। फिर जब यह पानी ठंडा हो जाए तब इसे एक स्‍प्रे बोतल में रखें और स्‍किन टोनर के तौर पर प्रयोग करें। इससे चेहरे पर जमा तेल साफ हो जाएगा।

झाइयां मिटाए
पुदीन के जूस के साथ खीरे का जूस मिक्‍स कर के चेहरे पर लगाएं, इससे झांइया दूर होंगी।

झुर्रियां मिटाए
एक अंडे का सफेद भाग, दही, शहद और पुदीने का रस मिक्‍स करें और चेहरे पर फेस पैक बना कर लगाएं। इसे हफ्ते में एक बार लगाने से झुर्रियां दूर होती हैं।

स्‍क्रब करें
ओट्स में पुदीने का रस मिक्‍स कर के चेहरे के लिये स्‍क्रब तैयार करें। इससे डेड सेल्‍स, गंदगी, तेल और बैक्‍टीरिया को हटाया जा सकता है।

गोरा बनाए
पुदीने की पत्‍तियों का पेस्‍ट बना कर चेहरे पर लगाएं। इसे डार्क सर्कल हटाने के लिये भी लगाया जा सकता है।

पैरों की बदबू हटाए
अगर आपके पैरों से बदबू आती है, तो पुदीने की पत्‍तियों को पानी में उबालें और इस पानी को अपने पैरों में बदबू हटाने के लिये लगाएं।

चमकीले बाल
धनिये और पुदीने की पत्‍तियों को पानी 20 मिनट के लिये उबालिये। फिर इसे छान कर इस पानी से सिर को धोइये। इससे बाल भी साफ होंगे और उनमें शाइन भी आएगी।

रूसी दूर करे
पुदीने की पत्‍तियों, नींबू का रस और ��

Comments

Popular posts from this blog

कब्ज , बदहजमी , गैस , सुस्ती मिटाये

22 साल तक के बच्चो को हाईट बढाने का फार्मूला