Posts

Showing posts with the label अम्लपित्त (एसिडिटीज)

अम्लपित्त (एसिडिटीज)

यदि गर्मी के प्रभाव से खट्ठी डकारें आती हो तो 1 कप मूली के रस में मिश्री मिलाकर सेवन करना लाभकारी होता है। 100 मिलीलीटर मूली के रस में 10 मिलीलीटर आंवले का रस या 3 ग्राम आंवले का चूर्ण मिलाकर सुबह , दोपहर और शाम को सेवन करने से अम्लपित्त ( एसिडिटिज ) मे बहुत लाभ होता है। मूली का रस और कच्चे नारियल के पानी को मिलाकर 250 मिलीलीटर की मात्रा में दिन भर में सेवन करने से अम्लपित्त ( एसिडिटीज ) में काफी आराम आता है। कोमल मूली को मिश्री मिलाकर खायें या इसके पत्तों के 10-20 मिलीलीटर रस में मिश्री मिलाकर रोजाना सेवन करने से अम्लपित्त ( एसिडिटीज ) का रोग कम हो जाता है। मूली के रस में चीनी मिलाकर सेवन करने से पेट की जलन , गर्मी और खट्टी डकारें आना बंद हो जाती हैं। 2 चम्मच मूली के रस में थोड़ी - सी मात्रा में मिश्री मिलाकर सेवन करने से खट्टी डकारों से छुटकारा मिल जाता है। मूली को काटकर सेंधा नमक लगाकर खाली पेट सुबह के वक्त खाने ...