Posts

Showing posts with the label मासिक-धर्म की रुकावट

मासिक-धर्म की रुकावट, अनियमितता व परेशानियां

मूली के बीजों के चूर्ण को 3 ग्राम की मात्रा में स्त्री को देने से मासिक - धर्म की रुकावट दूर होती है और मासिक - धर्म साफ होता है। 2-2 ग्राम मूली के बीज , गाजर के बीज , नागरमोथा और हथेली भर नीम की छाल को पीस - छानकर गर्म पानी के साथ सेवन करें। इसके सेवन के बाद में दूध का सेवन करना चाहिए। इससे बंद मासिकस्राव ( रजोदर्शन ) शुरू हो जाता है। मासिक - धर्म ( ऋतुस्राव ) के रुकने के कारण चेहरे पर अधिक मुंहासे निकलते हों तो सुबह के समय मूली और उसके कोमल पत्ते चबाकर खाने से आराम मिलता है। मूली के रस का भी सेवन कर सकते हैं। मूली , गाजर तथा मेथी के बीज 50-50 ग्राम की मात्रा में लेकर पीसकर चूर्ण तैयार कर लें। इस मिश्रण को 10 ग्राम लेकर पानी के साथ सेवन करने से मासिक - धर्म सम्बन्धी शिकायतें दूर हो जाती हैं। 3 ग्राम मूली के बीजों का चूर्ण सुबह - शाम पानी के साथ सेवन करने से ऋतुस्राव ( मासिक - धर्म का आना ) का अवरोध नष्ट होता है।