बकरी का दूध
बकरी के दूध के लाभ हानि रंग : बकरी का दूध सफेद रंग का होता है। स्वाद : इसके दूध का स्वाद हल्का मीठा होता है। स्वरूप : बकरी का दूध बहुत प्रसिद्ध है। स्वभाव : इसका दूध शीतल होता है। हानिकारक : बकरी के दूध का अधिक मात्रा में प्रयोग नम्र स्वभाव वालों के लिए हानिकारक होता है। दोषों को दूर करने वाला : शहद और सौंफ , बकरी के दूध के गुणों सुरक्षित रखकर दोषों को दूर करता है। तुलना : बकरी के दूध की तुलना गाय के दूध से की जा सकती है। मात्रा : इसे 250 मिलीलीटर तक की मात्रा में सेवन किया जाता है। गुण : बकरी का दूध मन को प्रसन्न रखता है। मुंह में खांसी के साथ आने वाले खून के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। बकरी का दूध फेफडे़ के घावों और गले की पीड़ा को दूर करता है। यह पेट को शीतलता प्रदान करता है। गर्म स्वभाव वालों के लिए यह अत्यंत लाभकारी होता है। विभिन्न रोगों में सहायक : 1. काली खांसी ( कुकर खांसी ) : 100 से 250 म...