तांबे के बर्तन मैं रखा पानी जोड़ों के दर्द के लिए रामबाण

तांबे के बर्तन मैं रखा पानी जोड़ों के दर्द के लिए रामबाण

भारतीय परंपरा के अनुसार चली आ रही चीजों को कई मेडिकल रिपोर्टों में सही माना गया है। हमारे पूर्वजों द्वार अपनाए गए तरीको को हम छोड़े जा रहे हैं। अगर हम उन तरीकों को अपनाए तो हमारे शरीरी को कई फायदे होंगे। इसी तरह का एक तरीका है तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीना। आपको बता दें कि मेडिकल स्टडीज में साबित हुआ है कि तांबे के बर्तन में रखा पानी हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद भी कहता है कि तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से कई तरह की बीमारियों का खतरा टलता है।हम आपको बता रहे हैं तांबे के बर्तन में रखे पानी को रोज सुबह पीने के दस फायदे-

1. तांबे के बर्तन में रखे पानी में यूरिक एसिड पाया जाता है। यह जोड़ों के दर्द के लिए रामबाण की तरह काम करता है।

2. तांबे में मौजूद कॉपर थायरेक्सिन हार्मोन को कंट्रोल करता है। इससे थायरॉयड का खतरा टलता है।

3. तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीने से एसिडिटी व गैस की समस्या से निजात मिलती है और डाइजेशन सुधरता है।

4. तांबे के बर्तन में कम से कम आठ घंटे रखे पानी को पीने से एनिमिया और खून की कमी दूर होती है। इसमें मौजूद कॉपर आपके शरीर में खून की कमी को दूर करने में कारगर साबित होता है।

5. इस बर्तन में रखे पानी को पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है और हॉर्ट में मजबूती आती है। दिल की बीमारियों को दूर रखने के लिए तांबे के बर्तन में रखे पानी को जरूर पीए।

6. तांबे के बर्तन में रखे पानी में पर्याप्त मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स होता है जो उम्र के असर को कम करने के साथ-साथ कैंसर से लड़में में भी सहायक होता है।

7. इस बर्तन में रखे पानी को पीने से वजन भी कम होता है।

8. तांबे में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो पानी में मौजूद खराब बैक्टीरिया को खत्म करके डायरिया, लूज मोशन और पीलिया जैसी बीमारियों से बचाता है।

9. तांबे में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण घाव को भरने में सहायक होते हैं।

10. तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीने से बालों का झड़ना भी कम होता है।

Comments

Popular posts from this blog

कब्ज , बदहजमी , गैस , सुस्ती मिटाये

22 साल तक के बच्चो को हाईट बढाने का फार्मूला