Posts

Showing posts with the label पालक खाएं सेहत बनायें

पालक खाएं सेहत बनायें

पालक खाएं सेहत बनायें सर्दियों के मौसम में हरी सब्जियों की खूब बहार रहती है। हरी सब्जियों में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए भी पाया जाता है। जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इन्हीं में से एक है पालक। पालक को आप सलाद के साथ या सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं। पालक को खाने से पहले भली प्रकार से गहरे पानी में धोना न भूलें। क्यों खाएं पालक पालक पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें मौजूद कैल्शियम और हरित तत्व हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं। पालक में पाए जाने वाले विटामिन ए और सी, रेशे, फोलिक एसिड और मैग्नीशियम कैंसर से लड़ने में मदद करते है, जिसमें कोलन, फेफड़े में होने वाला कैंसर और स्तन कैंसर प्रमुख है। पालक हृदय संबंधी बीमारियों से लड़ने में भी मददगार होता है। इसके नियमित सेवन से बुजुर्गो की कमजोर होती याददाश्त भी मजबूत होती है। भोजन में कैसे बढ़ाएं पालक की मात्रा पालक को महीन काटकर सलाद के साथ खाएं कटे हुए पालक को अपने पसंदीदा सूप में डालकर खाएं पालक और लहसुन की भुजिया बनाकर खाएं। यह काफी स्वादिष्ट होती है पालक को ब्रेड के सैंडविच में भी लगाकर खाया जा सकता है पालक में मौजूद कैलोरी पालक...