आयुर्वेदिक दोहे
दही मथें माखन मिले , केसर संग मिलाय , होठों पर लेपित करें , रंग गुलाबी आय .. बहती यदि जो नाक हो , बहुत बुरा हो हाल , यूकेलिप्टिस तेल लें , सूंघें डाल रुमाल .. अजवाइन को पीसिये , गाढ़ा लेप लगाय , चर्म रोग सब दूर हो , तन कंचन बन जाय .. अजवाइन को पीस लें , नीबू संग मिलाय , फोड़ा - फुंसी दूर हों , सभी बला टल जाय .. अजवाइन - गुड़ खाइए , तभी बने कुछ काम , पित्त रोग में लाभ हो , पायेंगे आराम .. ठण्ड लगे जब आपको , सर्दी से बेहाल , नीबू मधु के साथ में , अदरक पियें उबाल .. अदरक का रस लीजिए . मधु लेवें समभाग , नियमित सेवन जब करें , सर्दी जाए भाग .. रोटी मक्के की भली , खा लें यदि भरपूर , ...