सर्दियों के लिए बल व पुष्टि का खजाना
रात को भिगोयी हुई १ चम्मच उड़द की डाल सुबह महीन पीसकर उसमें २ चम्मच शुद्ध शहद मिला के चाटें | १ - १ . ३० घंटे बाद मिश्रीयुक्त दूध पियें | पूरी सर्दी यह प्रयोग करने से शरीर बलिष्ठ और सुडौल बनता है तथा वीर्य की वृद्धि होती है | दूध के साथ शतावरी का २ – ३ ग्राम चूर्ण लेने से दुबले - पतले व्यक्ति , विशेषत : महिलाएँ कुछ ही दिनों में पुष्ट जो जाती हैं | यह चूर्ण स्नायु संस्थान को भी शक्ति देता हैं | रात को भिगोयी हुई ५ – ७ खजूर सुबह खाकर दूध पीना या सिंघाड़े का देशी घी में बना हलवा खाना शरीर के लिए पुष्टिकारक है | रोज रात को सोते समय भुनी हुई सौंफ खाकर पानी पीने से दिमाग तथा आँखों की कमजोरी में लाभ होता है | आँवला चूर्ण , घी तथा शहद समान मात्रा में मिलाकर रख लें | रोज सुबह एक चम्मच खाने से शरीर के बल , नेत्रज्योति , वीर्य तथा कांति में वृद्धि होती है | हड्डियाँ मजबूत बनती हैं | १०० ग्राम अश्वगंधा चूर्ण को २० ग्राम घ...