टॉन्सिल्स के लिए रामबाण इलाज
अगर किसी कारण से डॉक्टर ने आपको ऑपरेशन के लिए भी बोल दिया है तो भी एक बार ये घरेलु नुस्खा ज़रूर आज़माये। बहुत सारे केस में एक सप्ताह में ही ये ठीक हो जाता है। आइये जाने ये प्रयोग। हल्दी ( यवकूट अर्थात थोड़ी कुटी हुयी ), सेंधा नमक , बायवडिंग ( थोड़ा कुटा हुआ ) तीनों वस्तुएं प्रत्येक दो – दो ग्राम ( आधा – आधा चम्मच ) लें और 500 ग्राम पानी में पांच मिनट ओटायें। फिर कपडे से छानकर सुहाते गर्म पानी में नित्य दो बार गरारे करें , रात में सोते समय अवश्य करना है। एक सप्ताह में रोग जाता रहता है। अन्य उपचार साथ में करें। 1) टॉन्सिल्स (Tonsils) तथा गलगंड में गाजर का रस प्रतिदिन तीन चार बजे दिन में 125 ग्राम ( एक छोटा गिलास ) लगातार दो तीन मास तक पियें। यह कॉड लिवर आयल का अच्छा विकल्प है। 2) टॉन्सिल की सूजन में केवल गर्म पानी 200 ग्राम में आधा चम्मच नमक डालकर गरारे करने से आराम आ जाता है। दिन में दो तीन बार नमक के पानी के गरा...