बेसन से घर पर बनाये बेहतरीन फेस पैक और फेस वॅाश, Homemade ayurvedic facepack

बेसन से घर पर बनाये बेहतरीन फेस पैक और फेस वॅाश।

 Homemade ayurvedic facepack

बिना किसी झिझक के कैसी भी त्वचा पर बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं फिर चाहे वह तैलीय त्वचा हो, शुष्क त्वचा हो या हो संवेदनशील त्वचा। बेसन टैन और मृत त्वचा निकालने में मदद करता है और साथ ही देता है कांति भरी त्वचा। गोरा बनाने के साथ ही बेसन त्वचा की कई समस्याओं को दूर करता है। यह मुरझाई हुई त्वचा को ठीक करता है। मुंहासों, कील और काली होती त्वचा के लिए बेसन बेहतरीन इलाज है। यह आसानी से मिल जाता है और किफायती भी है। बेसन क्षारीय होता है जिसे दही मिलाकर अम्लीय बनाया जा सकता है। अपनी त्वचा के मुताबिक इन फेस पैकों को इस्तेमाल करें।

तैलीय त्वचा के लिए बेसन का पैक
त्वचा-छिद्रों में से अतिरिक्त तेल निकालने के गुण के कारण बेसन का कई तरह के फेस पैक में इस्तेमाल किया जा सकता है।

सामग्री और विधि
2 छोटे चम्मच बेसन
गुलाब जल की कुछ बूँदें

बेसन को गुलाब जल में मिलाकर पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएँ। 15 मिनट तक सुखाने के बाद गुनगुने पानी से धो दें। इस मिश्रण में दही मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस आसान और घरेलू फेस पैक से त्वचा साफ़ और तरोताजा हो जाती है।

शुष्क त्वचा के लिए बेसन का पैक
बेसन के चमत्कारी गुण सिर्फ़ तैलीय त्वचा तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि शुष्क त्वचा पर भी इसका असर जादूई होता है। जरूरत है बस कुछ आसान सी सामाग्री मिलाने की। शुष्क त्वचा बेसन से साफ होती है क्योंकि यह गंदगी और धूल-मिट्टी को खींच बाहर निकालता है

सामग्री और विधि
1 छोटा चम्मच दूध
1 छोटा चम्मच शहद
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

बेसन, दूध, शहद और हल्दी पाउडर मिला कर बिना गांठ वाला पेस्ट बना लें। चेहरे पर लगा कर 15 मिनट के छोड़ दें। त्वचा के प्रोटीन सोखने के बाद सामान्य पानी से धो दें और हल्के से सुखाएँ। चूंकि मिश्रण शहद और दूध से बना है इसलिए त्वचा नम व चमकदार हो जाती है।

मुहांसे दूर करने के लिए बेसन पैक
बेसन प्राकृतिक तरीके से कील और मुंहासों से लड़ता है। पेस्ट बनाने और लगाने का तरीका।

सामग्री और विधि
2 छोटे चम्मच बेसन
एक छोटा चम्मच शहद।
एक छोटा चम्मच चंदन पाउडर
गुलाब जल की कुछ बूँदें।
एक चुटकी हल्दी पाउडर

उपर दी गई सभी सामग्रियों को एक कटोरी में मिलाकर ठंडे पानी से चेहरा धोकर चेहरे पर लगाएँ। 15 मिनट तक लगाए रखने के बाद गुनगुने पानी से धोएँ। मुंहासों पर यह पैक बहुत प्रभावी है। बेहतर परिणाम के लिए सप्ताह में 3 बार इस्तेमाल करें।

झाइयोँ और खुले त्वचा छिद्रों के लिए बेसन पैक
त्वचा पर उम्र बढ़ने के साथ झाइयाँ और खुले रोम छिद्र महिलाओं की एक आम समस्या है। इनकी वजह से त्वचा बेज़ान और असमान रंगत वाली हो जाती है। इससे उम्र भी ज्यादा दिखाई देती है। इस पैक के इस्तेमाल से इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।

सामग्री और विधि
3 छोटे चम्मच बेसन
3 छोटे चम्मच खीरे का पेस्ट

बेसन पाउडर को कटोरे में लेकर इसमें खीरे का पेस्ट अच्छे से मिलाएँ। अब फेस मास्क की तरह लगाएँ और 20 मिनट बाद सूखने पर गुनगुने पानी से धो दें। इसके बाद चेहरे को सूती कपड़े से हल्के से सुखाएँ। इसका उपयोग निश्चित अंतराल पर करने से मुहाँसे दूर होते हैं।

टैन त्वचा का बेसन से खयाल
ज्यादा समय तक धूप में रहने से अकसर टैनिंग की समस्या हो जाती है। बेसन बेहद आसानी से टैनिंग दूर करता है। नीचे दी हुई विधि से आप टैन हटाने में कामयाब हो सकते हैं।

सामग्री और विधि
2 चम्मच बेसन
एक चुटकी हल्दी पाउडर
गुलाब जल की 4-5 बूँदें
नींबू के रस की कुछ बूँदें

बेसन, नींबू का सत्व, गुलाब जल, और हल्दी पाउडर को कटोरे में मिलाकर पूरे चेहरे और गले पर लगाएँ। इसे 20 मिनट तक लगाकर गुनगुने पानी से धोने पर बेहतर परिणाम मिलेगें।

Comments

Popular posts from this blog

छोटी मोती बिमारियोके लिये उपाय

अम्लपित्त (एसिडिटीज)

स्ञी रोग - रकत् प्रदर,श्वेत प्रदर का सफल उपचार