स्तन कैंसर में व्यायाम से लाभ

स्तन कैंसर में व्यायाम से लाभ

स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाली सामान्य समस्याओं में से एक है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप एक्सरसाइज के जरिए इसे मात दे सकती हैं। रोज कसरत करने वाली महिलाएं स्तन कैंसर के खतरे से दूर रहती हैं।  जो महिलाएं नियमित तौर पर व्यायाम करती हैं, वे भले ही वह स्तन कैंसर का शिकार हो जाती हों लेकिन उसमें से लगभग 40 प्रतिशत महिलाओं में इस रोग से मृत्यु की संभावना कम हो जाती है। साथ ही यह भी पता चला है कि जो महिलाएं अपने किशोरावस्था से ही कसरत करने लगती हैं उनमें ट्यूमर के बावजूद भी जीवित रहने की ज्यादा संभावना होती है।

कैसे फायदेमंद है व्यायाम
व्यायाम से आप शारीरिक रूप  से सक्रिय रहती हैं जिससे स्तन कैंसर का खतरा कम रहता है। एक स्वस्था  जीवन शैली से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत हो जाती है और कैंसर कोशिकाओं से लड़ने में मदद मिलती है। व्यायाम करने से ना सिर्फ किशोरियों का फायदा होता बल्कि बड़ी उम्र की महिलाओं को भी स्तन कैंसर का खतरा नहीं रहता है।

क्यों होता है स्तन कैंसर
नियमित व्यायाम करने से महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन नामक हार्मोन का स्त्राव कम होता है। जब इस हार्मोन का स्त्राव बढ़ जाता है, तब स्तन कैंसर होने का खतरा भी बढ़ जाता है। डॉक्टरों का कहना  है कि यदि कम उम्र की लड़कियों को रोज व्यायाम के लिए प्रेरित किया जाए, तो आगे चलकर उनको पीरियड्स संबंधी समस्या नहीं होती है। साथ ही पीरियड भी देर से शुरू होते हैं।  यदि हम लड़कियों और महिलाओं को व्यायाम के लिए प्रेरित करें, तो स्तन कैंसर से होने वाली मौतों का प्रतिशत काफी कम किया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

कब्ज , बदहजमी , गैस , सुस्ती मिटाये

22 साल तक के बच्चो को हाईट बढाने का फार्मूला